आगरालीक्स…बसंत के रंग में रंगा दयालबाग. आकर्षक लाइटिंग और साज साज्जा मोह रही मन. फोटो देखकर हो जाएंगे खुश
ऋतुराज बसंत का आगमन हो रहा है और आगरा का दयालबाग तो इस समय बसंत के रंग में रंगा हुआ है. घर—घर बसंत का उल्लास है. घरों के आगे आकर्षक रंगोली बनाई गई हैं और विद्युत रोशनियों से जगमग हो रहे हैं. प्रेम नगर हो या फिर अन्य दयालबाग की कॉलोनियां हर ओर बसंत का पर्व मनाया जा रहा है. दयालबाग में बसंतोत्सव अत्यधिक उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। एक ओर जहाँ प्रेम एवं भक्ति की अजस्र धारा प्रवाहित हो रही है, वहीं दूसरी ओर विविध कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से दयालबाग निवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है.




