आगरालीक्स…देखें वीडियो आगरा में बड़ा हादसा. चलती कार में ब्लास्ट के बाद लगी आग. जिंदा जला कार चालक
आगरा में बड़ा हादसा हुआ है. बोदला—बिचपुरी रोड पर अचानक एक चलती कार में तेज धमाका हुआ और फिर आग लग गई. आग लगने से चालक के जिंदा जलने की मौत की खबर है. सूचना पर पुलिसकर्मी और दमकल मौके पर पहुंच गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि कार में तीन लोग थे, हालांकि अभी तक एक व्यक्ति की मौत की सूचना है.
हादसा मघटई तिराहे के पास हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलती एक आई10 कार में अचानक धुआं उठने लगा और पल भर में ही आग लग गई. आग ने कार को इतनी जल्दी अपनी चपेट में लिया कि चालक को निकलने तक का मौका नहीं मिला और कार के भीतर ही जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई. मौजूद लोगों ने अपने स्तर से आग को बुझाने की कोशिश भी की लेकिन आग और ज्यादा विकराल हो गई. ऐसे में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक आग पूरी तरह से खाक हो चुकी थी, वहीं चालक की मौत हो गई. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.