आगरालीक्स…आगरा में बगैर मास्क के दूसरी बार पकड़े जाने पर फोटो की जाएगी सार्वजनिक. दस हजार रुपये का जुर्माना भी होगा.
मास्क न पहनने पर सख्ती तेज
उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इधर सरकार द्वारा लगातार सख्ती भी बरती जा रही है. सबसे ज्यादा सख्ती मास्क न पहनने वालों पर की जा रही है. अभी तक मास्क न पहनने पर 500 रुपये जुर्माना था लेकिन दो दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मास्क न पहनने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाने तथा दूसरी बार बगैर मास्क के पकड़े जाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं. अब सीएम ने मास्क न पहनने वालों पर और सख्ती की है. सीएम के आदेश के तहत अब दोबारा बगैर मास्क के पकड़े जाने पर दस हजार रुपये के जुर्माने के साथ—साथ आरोपी की फोटो भी सार्वजनिक की जाएगी.