आगरालीक्स.. आगरा में 40 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस बिजली के खंभे को तोडते हुए पेड में जा घुसी, तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने बस से बच्चों को बाहर निकाला, हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है।
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में शनिवार सुबह 40 स्कूल के बच्चों को लेकर स्प्रिंगडेल मार्डन पब्लिक स्कूल की बस जा रही थी। बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराते हुए पेड में जा घुसी, तेज आवास के साथ बस में बैठे बच्चे भी चीख पुकार मचाने लगे। स्थानीय लोगों ने बस से बच्चों को बाहर निकाला, स्कूल प्रबंधन ने दूसरी बस बुलाकर बच्चों को स्कूल भेजा। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।