आगरालीक्स… आगरा में एक साहसी महिला के टवीट के बाद पुलिस ने छापा मारा, बीच शहर में चल रहे अवैध कट्टी घर में बकरी और भेड काटते हुए सात लोग अरेस्ट किए गए हैं। इनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, धारा 63 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, धारा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम एवं धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के मंटोला में प्रतिबंध के बाद भी अवैध कटटी घर चल रहा है। एक साहसी महिला ने कटटीघर के फोटो किए, उसे पफोटो क्लिक करते देख कटटी घर चला रहे लोगों ने धमकी दी, कहा कि यह घातक होगा। इसके बाद महिला ने फोटो के साथ अवैध कटटीघर के बारे में जानकारी आगरा पुलिस को टवीट कर दी। महिला के टवीट के बाद सक्रिय हुई आगरा पुलिस ने छापे मारे।
सात किए अरेस्ट, मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मंटोला के अवैध कटटीघर पर छापा मारा, यहां पुलिस को सात लोगों को बकरी और भेड काटते हुए पकड लिया। इस मामले में थाना मंटोला में अपराध संख्या 7/19 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, धारा 63 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, धारा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम एवं धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इन्हें किया अरेस्ट
1- बंटू और उर्फ ताजुद्दीन
2- इमरान
3-राजा
4-बाबू
5-मोहम्मद चांद कुरैशी
6-मोहम्मद सिद्दीकी
7- सगीर उर्फ पप्पू