आगरालीक्स ..आगरा में एसएसपी अमित पाठक के नेत्रत्व में सबसे बडी कार्रवाई, 43 पार्किंग माफिया, लपका, हॉकर्स के खिलाफ की गई कार्रवाई।
आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट पर पार्किंग माफिया, लपका , हाॅकर पर्यटकों को जाल में फंसा कर महंगी कीमत पर सामान बेच रहे हैं, पार्किंग में अभद्रता की जाती है और ज्यादा रुपये वसूले जाते हैं। इसी तरह से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर भी पार्किंग माफिया, लपका और हाॅकर सक्रिय हैं।
पुलिस ने की सबसे बडी कार्रवाई
एसएसपी अमित पाठक, एडीएम सिटी केपी सिंह ने नगर निगम के साथ ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट, आगरा कैंट स्टेशन पर कार्रवाई की। टूरिस्ट की सुरक्षा व सहायता हेतु टूरिस्ट बूथ स्थापना के विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण भी किया गया। 45 लोगो के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत
व 50 लोगो के विरुद्ध धारा 151 CRPC के तहत कुल 95 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। पूर्वी गेट /पश्चिमी गेट /कैन्ट स्टेशन पर कुल 43 पार्किंग माफिया / लपका / हाॅकर्स के विरूद्ध 151 सी आर पी सी की कार्यवाही की गई है।
ठेल ढकेल हटाए गए
पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर अवैध 20 फड, ठेल-ढकेल वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई और जुर्माना भी किया गया।