आगरालीक्स ….आगरा में सर्दियों में रात में डकैती डालने वाले बावरिया गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, 20 हजार ईनामी अमित बावरिया अरेस्ट।
आगरा में सोमवार सुबह पुलिस की बावरिया गैंग से मुठभेड़ हुई, हरीपर्वत पुलिस और एसओजी की टीम से हुई मुठभेड़ में 20 हजार के ईनामी अमित बावरिया घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
दो साल से थी तलाश
पुलिस को बावरिया गैंग के अमित बावरिया की दो साल से तलाश थी, पुलिस ने अमित बावरिया पर 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था, पुलिस मुठभेड़ में अमित बावरिया को अरेस्ट कर लिया गया।