आगरालीक्स ….होटल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में आगरा के युवक पांच अरेस्ट, पुलिसे ने होटल से दो युवतियां अरेस्ट की। युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं।
आईजीआई एयरपोर्ट, एयरोसिटी, दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल का मीडिया से कहना है कि एक होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। रैकेट द्वारा व्हाटस एप ग्रुप बनाकर लोगों से संपर्क किया जाता था, 29 अक्टूबर को पुलिस कर्मियों ने नकली ग्राहक बनकर सेक्स रैकेट में शामिल दलालों से संपर्क किया। उन्हें व्हाटस एप ग्रुप पर युवतियों के फोटो दिखाए गए। सौदा तय होने के बाद पुलिस कर्मी होटल पहुंचे, होटल में दो युवतियां भी आ गई जिन्हें उन्होंने पसंद किया था।

दो युवतियों सहित पांच अरेस्ट
तय समय पर दो युवतियां होटल में पहुंच गई, पुलिस ने युवतियों को होटल से अरेस्ट कर लिया। दोनों युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं। इसके साथ ही पुलिस ने सेक्स रैकेट चला रहे सरगना सहित दो दलालों को पकड़ा है, उन्होंने पुलिस को अपना नाम दिल्ली के छत्तरपुर निवासी जावेद अली और दलाल प्रयागराज निवासी जॉनी भंडारी और आगरा के लंगड़े की चौकी निवासी रजत गुप्ता बताया है। पुलिस ने इनके पास से कैश और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।