आगरालीक्स… आगरा में एक व्यापारी से लूट करने के लिए सफारी से बदमाश पहुंचे, वे लूट करते इससे पहले ही पुलिस ने बदमाशों को पकड लिया, इसमें से एक जिला पंचायत सदस्य है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
सिकंदरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश शास्त्रीपुरम से एक व्यापारी की लूट करने सफारी में आए हैं। सिकंदरा पुलिस ने कारगिल पेट्रोल पंप पर चैकिंग शुरू कर दी, इसी बीच सफेद सफारी आ गई, पुलिस ने गाडी को रुकवा लिया, गाडी में बैठे दो बदमाश पुलिस ने पकड लिए उनका एक साथी फरार हो गया।
व्यापारी से लूट करने आया था जिला पंचायत सदस्य

आगरा के शास्त्रीपुरम में व्यापारी से लूट करने के लिए जिला पंचायत सदस्य आया था, पुलिस द्वारा पकडे गए बदमाशों में संजीव कुमार निवासी एटा जिला पंचायत सदस्य है, दूसरा शिवम कौशिक निवासी बुर्ज वाला कुआं हाथरस है। सिकंदरा पुलिस का दावा है कि बदमाश व्यापारी से लूट करने आए थे, उन्होंने यह स्वीकार किया है।

छह जनवरी को ज्वैलर से लूट
6 जनवरी को आगरा में सरेराह ज्वैलर से लूट, बदमाश चांदी और कैश से भरे बैग को छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा में शनिवार को कासगंज निवासी सर्राफ तपन बिरला यहां चांदी के सिक्के लेने आए थे। एमजी रोड स्थित एक शोरूम से तीन किग्रा चांदी के सिक्के लिए। इसके बाद शाम 3.30 बजे वे चर्च रोड पर साड़ी शोरूम में शॉपिंग कर रही पत्नी को लेने गए। शोरूम में पास कार खड़ी करके वे रोड पार करने लगे।
बाइकर्स गैंग ने की लूट
एमजी रोड की ओर से आए दो बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके कंधे से बैग छीन लिया। वे कुछ समझ पाते तब तक लुटेरे तेज रफ्तार में खंदारी की ओर निकल गए। बैग में तीन किग्रा चांदी के सिक्के, बीस हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात रखे थे। सर्राफ ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। दस मिनट में ही चीता मोबाइल मौके पर पहुंच गई, मगर तब तक लुटेरे बहुत दूर निकल चुके थे। आसपास के क्षेत्र में चेकिंग की गई, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। एसओ हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम ने बताया कि सर्राफ की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।