आगरालीक्स.. आगरा में सटटे के संरक्षण को लेकर एक आॅडिट वायरल हुआ है, आॅडियो नेता जी का है, उनके विरोधी सक्रिय हो गए हैं और नेताजी की शिकायत करने के लिए कह रहे है।
आगरा पुलिस आॅनलाइन गेम की आड में चल रहे सटटा को पकड रही है, ऐसे में एक आॅडियो वायरल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट और स्थानीय लोग इसे एक नेता का आॅडियो बता रहे हैं।
ये है आॅडियो
लाला हां लाला बोल रहा हूं
हां भईया नमस्कार, का कह रहे हैं भईया
मैं काम बंद कराने जा रहा हूं, इन्हें भेज दे मेरे पास, मेरी बातचीत हो गई है
आगरा में तो कोई भी नहीं है इस समय, इलाहाबाद वाले तो कोई नहीं हैं
मैंने तय कर लिया है, काम बंद करा देता हूं, आज मैंने डीएम से बात कर आया हूं और लिखित में देने वाला हूं
ठीक है भईया मैं बात कर लेता हूं
अगर बात हो जाएगी तो रोक लेता हूं, कल तक बता दे और बोल दे
6 जनवरी को पकडा रैकेट
आगरा में हाई प्रोफाइल सटटा रैकेट पकडा गया है, पुलिस ने सटटा संचालक सहित 20 सटोरियो को पकडा है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में आॅनलाइन गेम लक्ष्य की आड में सटटे का खेल चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने संचालक सहित 20 सटोरियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्य इंडिया क्विज गेम के नाम अक्टूबर 2016 में मनोरंजन विभाग से लाइसेंस लेकर सट्टे का यह खेल शुरू हुआ। फ्रीगंज में टीन शेड में कंप्यूटर और लैपटॉप रखकर यह काम शुरू हो गया। सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक चलने वाले इस गेम के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती थी। शनिवार शाम एसओ हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम ने पुलिस टीम के साथ यहां छापा मारा। यहां से संचालक समेत बीस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें फ्रीगंज निवासी गोपाल पुत्र सत्यप्रकाश, ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी विजय गौतम और महेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ 17 ऐसे लोग हैं, जो सट्टा लगाने आए थे। टीन शेड में रखे लैपटॉप, कंप्यूटर, 32902 रुपये
अंग्रेजी में गेम, अनपढ सटोरियो
पुलिस ने बताया कि आॅनलाइन गेम में इंग्लिश में गेम दिखाया जाता है, इसका जवाब देना होता है। मौके से पकडे गए सटोरियो अनपढ हैं वे हिंदी लिख नहीं पाते अंग्रेजी कैसे समझ सकते हैं। इस आधार पर पुलिस ने 20 सटोरियों पर कार्रवाई की है।