आगरालीक्स …आगरा की बेटी को सलाम, पिता की अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि भी बेटी ने ही दी। परिवार के लोग और कॉलोनीवासियों ने दिया साथ। #daughterperformlastrites# #father# #agranews# पापा भी अपनी बेटे को बेटा कहकर ही बुलाते थे, बेटी को बेटे की तरह से पढ़ाया लिखाया।

आगरा के ताजनगरी फेज 1 में सीमा सुरक्षा बल से रिटायर 78 साल के राम बहादुर सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वे अपनी बेटी शालिनी को बेटा कहकर बुलाते थे, शादी के बाद भी वे अपनी बेटी को बेटा कहते थे। पिता का निधन होने पर बेटी शालिनी ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देने के के लिए कहा।
परिवार और कॉलोनी के लोगों ने दिया साथ
शालिनी ने कहा कि वह अपने पिता को बेटे की तरह से ही कंधा और मुखाग्नि दी। उनके इस फैसले में परिवार के लोग और कालोनी वासियों ने साथ दिया। बेटे की तरह से ही शालिनी ने अपने पिता के अंतिम संस्कार किया। कंधा दिया और मुखाग्नि दी।