आगरालीक्स.. आगरा में मुंबई के ठग ने पलक झपकते ही कारोबारी के एक लाख रुपये पार कर दिए, पढ लें खबर, ठगों की बात में ना आ जाएं।
एसपी ग्रामीण पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 29 दिसंबर 2019 को धौलपुर के ग्लास एवं एल्युमिनियम व्यापारी सुनील कुमार राजामंडी से रिक्शे में बैठकर फव्वारा बाजार जा रहे थे। रास्ते में टप्पेबाज गिरोह के सदस्य ने रोक लिया। व्यापारी से कहा कि आगे पुलिस चेकिंग कर रही है। नए साल पर बदमाश घूम रहे हैं। जो भी रुपये हैं उसे बैग में रख लो। व्यापारी के पास 50-50 हजार रुपये की दो गड्डी मिलीं। उन्हें बैग में रखने की कहा। ठग का दूसरा साथी वहां आ गया। उसने व्यापारी को बातों में उलझाकर रुपये निकाल लिए। कुछ दूर जाने पर व्यापारी को रकम निकाले जाने का पता लगा। उसने एमएम गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। एक बाइक पर आए ठगों की फुटेज मिल गई।
महाराष्ट्र नंबर की कार से पकडे गए ठग
ठग कार में बैठ गए, कार महाराष्ट्र के नंबर की थी। इस पर महाराष्ट्र पुलिस से मदद मांगी गई। का कार का नंबर मुंबई का निकला। मुंबई पुलिस की मदद से गिरोह के सदस्य अख्तर बेग को मुंबई पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।