आगरालीक्स.. आगरा के डीआईओएस बदले, रविंद्र कुमार सिंह की जगह मनोज कुमार बने आगरा के डीआईओएस।आगरा के डीआईओएस रविंद्र कुमार सिंह की जगह नए डीआईओएस नियुक्ति किए गए हैं, अब आगरा के डीआईओएस मनोज कुमार होंगे। आगरा के डीआईओएस रविंद्र कुमार सिंह को सहायक शिक्षा निदेशक शिक्षा संस्थान प्रयागराज के पद पर नियुक्ति किया गया है।
17 जिलों में नए डीआईओएस की नियुक्ति
उप्र सचिव सेवा संवर्ग के माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारियों की प्रोन्नति की गई है। इसके बाद 17 जिलों के डीआईओएस बदले गए हैं। इसमें मनोज कुमार को आगरा का जिला विद्यालय निरीक्षक डीआईओएस बनाया गया है, मनोज कुमार अभी उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में उप सचिव पद हैं।