Wednesday , 22 July 2026
Home अध्यात्म See in Pics: Ram Baraat from Mankameshwar Mandir Agra#agranews
अध्यात्मआगरासिटी लाइव

See in Pics: Ram Baraat from Mankameshwar Mandir Agra#agranews

263

आगरालीक्स…(10 October 2021 Agra News) आगरा के मनकामेश्वर मंदिर से भाइयों के साथ बारात लेकर निकले भगवान राम. डमरुओं का नाद, शंखनाद और गरबा नृत्य ने बढ़ाई रौनक…देखें फोटोज

भूप भरत पुनि लिए बोलाई, हय गय स्वयंदन साजहु जाई॥
चलहु बेगि रघुबीर बराता, सुनत पुलक पूरे दोउ भ्राता॥

ये हुई लीलाएं
जनकपुरी में राजकुमार राम द्वारा शिव धनुष तोड़कर विदेह राज जनक की प्रतिज्ञा पूरी करने का समाचार सुनकर राजा दशरथ की खुशी ठिकाना नहीं रहा। मिथिला से आए दूत के हाथ से पत्र लेकर महाराज ने पत्रिका का वाचन किया। समाचार महलों से बाहर निकला तो पूरी अयोध्या नगर में आनंद छा गया। गुरु वशिष्ठ से आज्ञा लेकर महाराज दशरथ ने अवधपुरी वासियों को राजकुमार राम की बरात में चलने का निमंत्रण दिया। राजा दशरथ के निमंत्रण के आते ही पूरी अयोध्यापुरी में राम बरात में जाने की तैयारियां होने लगी।

वर बनकर निकले श्रीराम तो रास्ते भर गूंजे जयकारे
तत्पश्चात् कन्या स्वरूप माँ की आरती पूजा कर प्रभु श्रीराम अपने भाइयों के साथ बाबा मन: कामेश्वर नाथ जी के दर्शन कर द्वार से घोड़ों पर सवार होकर महंतश्री योगेश पुरी जी की अगुवाई में परिक्रमा मार्ग पर निकलते है। वरयात्रा के सबसे आगे आचार्यगण मार्ग का शुद्धीकरण जल छिड़क कर सबसे आगे डमरुओं का नाद, शंखनाद होते हुए, नगर का सुप्रसिद्ध शिवम् बैंड मधुर भजनों को बजा रहा था। महिलाओं द्वारा गरबा नृत्य भी किया गया।

बाबा मनकामेश्वर की झांकी ने भी मोहा मन
वरयात्रा में बाबा मन: कामेश्वर नाथ जी की झांकी अनुपम दर्शन करा रही थी। बाबा के साथ राजा दशरथ व गुरूदेव वशिष्ठ रथ पर विराजमान थे । बाबा भोलेनाथ अपने गणों कालभैरव व वीरभद्र के साथ अपने रजत सिंहासन के साथ नगरवासियों को दर्शन देते हुए निकले।

वहाँ जनकपुर में माथे पर कलश लेकर मिथिलानियां जनवासे में जाती हैं। जहां वह परंपराओं के अनुसार धुरक्षक की विधि के साथ समधी से दूल्हों को मंडप में भेजने की आज्ञा लेती है। सखियाँ श्रीराम समेत चारों दूल्हे सरकार के साथ राजा दशरथ की भी खिंचाई कर दी। जानकी की सखियों ने वैवाहिक रस्मों में चार चांद लगा दिए थे। एक-एक रस्म को विधि-पूर्वक और अलौकिक रूप से निभाया गया। बारात आगमन से लेकर द्वार पूजा और फिर भगवान के विवाह तक का अदभुत नजारा देख श्रद्धालुओं ने अपने आप को धन्य किया।

बाजार कमेटियों ने किया वरयात्रा का स्वागत
आज वरयात्रा का परिक्रमा मार्ग में नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रमुख रूप से बाज़ार कमेटियों ने मेवा खीर, भोग प्रसाद, माल्यार्पण आरती कर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया। वरयात्रा से पहले माँ स्वरूप कन्या आरती निर्मला दीक्षित (राज्य महिला आयोग सदस्या) , पंकज खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल (प्रांत सम्पर्क प्रमुख, विहिप) महिला सत्संग मंडल में दीप्ति,नीतू, आशी, साधना, सुधा, कुमकुम ,अनुभा, भावना, दीपा, प्रभा, सोनिया, बबीता, कंचन, रीता, लक्ष्मी देवी , कमला, ज्योति, कविता, रतिका, सपना, वर्षा ,कीर्ति व युवाओं की टोली थानेश्वर तिवारी के दिशा निर्देशन में निशांत सिकरवार, अमर गुप्ता, हरीशंकर (लाला), मनोज गुप्ता, बंटी माहेश्वरी, संजय गुप्ता आदि का सहयोग वरयात्रा में रहा ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 22 July 2026

आगरालीक्स…22 जुलाई बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!