आगरालीक्स. आगरा में कोरोना कर्फ्यू में कारोबार बंद होने पर बेकरी संचालक ने फ्लैट में जुआ खिलाना शुरू कर दिया। कारोबारी, दवा कारोबारियों को पुलिस ने छापा मारकर अरेस्ट कर लिया।
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा का कहना ळै कि शुभम विहार, कमला नगर में बेकरी संचालक सुमित ने किराए पर फ्लैट लिया था। सुमित की बल्केश्वर में बेकरी है, लेकिन कोरोना कर्फ्यू में बेकरी बंद चल रही थी। उसने किराए पर फ्लैट लेकर जुआ खिलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने छापा मारकर 10 जुआरियों को अरेस्ट कर लिया।
प्रोविजनल स्टोर और दवा कारोबारी
पुलिस ने छापा मारकर 10 जुआरियों को अरेस्ट किया है। इसमें दवा कारोबारी और प्रोविजनल स्टोर संचालक हैं। पुलिस ने छापा मारकर शुभम विहार निवासी सुमित, ब्रजधाम फेज टू निवासी विक्की, श्याम जी एन्क्लेव निवासी प्रशांत, विमल वाटिका निवासी नीरज, जुगनू, अलका कुंज निवासी शशांक, सुल्तानगंज निवासी मयंक, रोशन मोहल्ला निवासी सागर गांधी, सिंधी धर्मशाला के पास रहने वाले जतिन, जनक पार्क के पास रहने वाले विशाल को अरेस्ट किया है।