आगरालीक्स…(3 February 2022 Agra News) आगरा में पुलिस बनकर राहगीरों को लूटा करते थे. पुलिस ने अंतर्राज्यीय ईरानी गैंग के 6 आरोपी किए अरेस्ट…
आगरा की सिकंदरा और एसओजी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिसकर्मी बनकर राहगीरों को लूटने जैसी घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय ईरानी गैंग के 6 सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. ये लोग अपनी कद काटी से पुलिस की तरह लगने के बाद आसानी से राहगीरों को अपना शिकार बना लेते थे. पुलिस ने इनके पास से कैश, ज्वेलरी, दो बाइक और एक लग्जरी कार भी बरामद की है.

पुलिस के अनुसार आगरा में पुलिस बनकर राहगीरों से लूटने जैसी कई घटनाओं की शिकायत पुलिसके पास हा रही थीं. ये काम ईरानी गैंग द्वारा की जा रही थी. कद काटी में पुलिस की तरह लगने से यह रागीरों को बहुत जल्द आसानी से अपना शिकार बना लिया करते थे. पुलिस ने इस गैंग के छह सदस्यों को अरेस्ट किया है.पुलिस ने बताया कि ईरानी गैंग का घटना को अंजाम देने का तरीका सबसे अलग था, ये लोग सबसे अलग पुलिस बनकर राहगीरों के साथ टप्पे बाजी कर घटना को अंजाम देकर दूसरे राज्य में निकल जाया करते थे. पकड़े गए सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. महाराष्ट्र, कर्नाटक पुलिस भी ईरानी गैंग के सदस्यों की तलाश में थी. इनके खिलाफ दोनों ही राज्यों में कई मुकदमे दर्ज हैं. पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने जेवरात, नगदी व दो हाई स्पीड मोटरसाइकिल व एक लग्जरी कार पुलिस ने बरामद की है.