आगरालीक्स ..आगरा में बैंक, एटीएम फ्रांड और कैश लेकर बैंक से निकलते ही लूट की घटनाओं की रोकथाम पुलिस और बैंक अधिकारी मिलकर करेंगे। इसके लिए शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की।
एटीएम से फ्रांड, कैश लूट के साथ ही बैंकों में चोरी की घटनाएं थम नहीं रहीं हैं। इसे लेकर एसएसपी बबलू कुमार ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिस और बैंक अधिकारियों के बीच समन्वय होना चाहिए। हर बैंक के बाहर दो सीसीटीवी लगाए जाएं, जिससे संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा सके। बैंक में चेकिंग के दौरान बैंक अधिकारी भी साथ रहें, जिससे संदिग्ध लागों को पकडा जा सके। साइबर शातिरों से लडने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।