आगरालीक्स.. आगरा में बुकी श्याम बोहरा की आलीशान कोठी की कुर्की की गई, पढे कुर्की में कोठी में क्या क्या मिला।
ताजंगज पंचवटी निवासी श्याम वोहरा की पत्नी रेखा वोहरा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में रविवार को पुलिस ने रेखा वोहरा के घर पंचवटी में कुर्की की कार्रवाई की। हालांक, उनका कहना था कि कोर्ट से स्टे मिलने के बाद भी पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है।
कोठी में मिला फर्नीचर और कॉकरी
पुलिस ने लंबे समय बाद कुर्की की कार्रवाई की, इसमें उन्हें घर से फर्नीचर और क्रॉकरी मिली है, घर खाली पडा हुआ था।
अप्रैल में श्याम बोहरा को किया था अरेस्ट
एसटीएफ ने श्याम वोहरा सहित तीन को किया था अरेस्ट
20 अप्रैल 2018 की रात को एसटीएफ ने आगरा के ताजंगज पंचवटी निवासी श्याम वोहरा को आईपीएल के आनलाइन सटटे का एक्सचेंज चलाने पर अरेस्ट किया है, उसके साथ ही बल्केश्वर निवासी अंकित और शैलेष को नोएडा में जेपी गींस से अरेस्ट किया है। एसटीएफ की छानबीन में सामने आया है कि श्याम वोहरा स्कूटर से चलता था लेकिन सटटे में घुसने के बाद उस पर तमाम लग्जरी गाडी हैं। उसका संरक्षण नेता और अधिकारी कर रहे थे। कुछ ही सालों में वह आॅनलाइन सटटै के एक्सचेंज का खिलाडी बन गया है।