आगरालीक्स.. आगरा नकली मोबिल आयल का अडडा बन गया है, पुलिस ने छापा मारकर दो नकली मोबिल आयल फैक्ट्री पकडी हैं, लाखों का मोबिल आयल जब्त किया है।
आगरा में पुलिस ने बुधवार रात को यमुना पार में छापा मारा। सीओ छत्ता विकास जायसवाल ने बताया कि हनुमान नगर में नकली मोबिल आयल की फैक्ट्री चल रही थी, यहां से लाखों रुपये नकली मोबिल आयल और ब्रांडेड कंपनी के डिब्बे जब्त किए हैं, किराए पर कमरा लेकर पफैक्ट्री चलाई जा रही थी, फैक्ट्री संचालक जीनखाना निवासी नफीसुददीन की तलाश की जा रही है।
शाहदरा में मिली दूसरी फैक्ट्री
बुधवार रात को पुलिस चैकिंग कर रही थी, शाहदरा पर पुलिस ने जीनखाना निवासी जावेद को पकड लिया, उसके पास से मोबिल आयल मिला, पुलिस ने पूछताछ के बाद शाहदरा में ढाबे के पीछे बने गोदाम पर छापा मारा,यहां से भी बडी मात्रा में मोबिल आयल जब्त किया है।