आगरालीक्स.. आगरा कैंट से अहमदाबाद, जयपुर, अजमेर तक हर रोज सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी।रेलवे द्वारा दो अक्टूबर से दो स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही हैं।
रेलवे द्वारा दो अक्टूबर से दो स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं, इसमें से आगरा कैंट अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन सप्ताह में चार दिन संचालित होगी। ग्वालियर से ग्वालियर अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन चलेगी, ये दोनों ट्रेन अलग अलग दिन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचेंगी, इससे आगरा से हर रोज अहमदाबाद के लिए ट्रेन मिल सकेगी।
देहरादून के लिए दो बसें
आईएसबीटी से देहरादून के लिए दो बस चलाई जाएंगी, एक अक्टूबर से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।