आगरालीक्स …आगरा में गैंस एजेंसी के मालिक का बीबीए कर रहा बेटा मोबाइल लूट गैंग में शामिल था, पुलिस ने पांच मोबाइल लुटेरों को पकडा है। इनके पास से पुलिस ने 17 मोबाइल जब्त किए हैं।
आगरा के हरीपर्वत पुलिस ने ताया कि मोबाइल चोर गैंग के पांच युवकों को पकडा है। एसओ हरीपर्वत ने बताया कि पुष्पांजलि वाटिका, सिकंदरा निवासी शिवांशु शिवांशु बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। पिता की बाह क्षेत्र में गैस एजेंसी है। इसके साथ ही राहुल भदौरिया (खंदारी), शिवम शर्मा (शीतला गली), शिवम सिंह (जगदीशपुरा), शिवम पटेल (बोदला) को पकड़ा गया है। शिवांशु परिवार में सबसे बड़ा है। राहुल भदौरिया फोटोग्राफर है। उसे लड़कियों से दोस्ती करने का शौक है। उसने पांच-छह लड़कियों को अपने जाल में फंसा रखा था। शिवम शर्मा पर गैंगस्टर लग चुकी है। गैंग का एक सदस्य फरार है। वह आगरा कॉलेज में पिछले दिनों हुई फायरिंग में भी शामिल था।
फ्लैट पर होती थी अय्याशी
शिवांशु और उसके साथी का काम लूट के मोबाइल को बेचना था, इसके लिए उसे दो से ढाई हजार रुपये मिलते थे। ये मोबाइल लूट से मिलने वाले पैसों से फ्लैट पर अय्याशी करते थे। लडकियों पर पैसे खर्च करते थे और हुक्का बार लडकियों से मिलने के लिए जाते थे।
ऐसे करते थे लूट
शिवम सिंह उर्फ भूरी जूता कारीगर है। गैंग का मास्टर माइंड है। बाइक चलाने में मास्टर है। भीड़भाड़ वाली सड़क पर भी 80 की रफ्तार पर बाइक दौड़ा सकता है। मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे युवक युवतियों के मोबाइल छीन कर तेज स्पीड बाइक से ले जाते थे। मोबाइल लूट का जब तक अहसास होता था ये बाइक से फरार हो जाते थे।