आगरालीक्स…(28 January 2022 Agra News) आगरा पुलिस ने गाड़ी में से पकड़ी 235 किलो चांदी. 6 लोगों को लिया हिरासत में…
आगरा पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. थाना खंदौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी में से 325 मिश्रित चांदी बरामद की है. पुलिस ने छह लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और चांदी से संबंधित कागजातों के बारे में भी जानकारी ले रही है.

इस संबंध में थाना प्रभारी खंदौली विपिन गौतम ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है. यह माल कई लोगों का कहै. अभी कागजात नहीं दिखाए हैं. संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है. बता दें कि विधानसभा चुनाव में शराब और पैसों के लेनदेन पर निगरानी रखने के लिए स्टेटिक टीम और थाना पुलिस ने लगातार चेकिंग कर रही हैं.