आगरालीक्स….(28 September 2021 Agra News) इन चार बदमाशों को गौर से देखिए. ये झपट्टा मारकर महिलाओं के गले से चेन छीन ले जाते थे. बाइक और स्कूटी भी करते थे चोरी. पुलिस ने इन्हें पकड़ा
रकाबगंज पुलिस ने पकड़ा बदमाशों को
आगरा की थाना रकाबगंज पुलिस व एसओजी टीम ने 4 ऐसे बदमाशों को पकड़ा है जो कि झपट्टा मारकर महिलाओं के गले से चेन छीन ले जाते थे. यही नहीं ये चारों बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने इनके पास से 315 बोर तमंचा व अवैध तमंचा 32 बोर मय एक जिंदा कारतूस, एक चेन व बाइक और स्कूटी भी बरामद किए हैं. पुलिस ने इनको रामलीला ग्राउंड से पकड़ा है.
पकड़े गए आरोपियों के नाम
सलमान मिर्जा
मोहसिन उर्फ मुच्छन
अरबाज उर्फ रहमान
अलीशेर
महिलाओं के गले से लूटा था मंगलसूत्र और चेन
पुलिस पूछताछ में मोहसिन ने बताया कि जो टूटी हुई चेन व 7 हजार रुपये मिले हैं. यह चेन उसने अपने साथी सलमान, अलीशेर व अरबाज के साथ मिलकर 23 सितंबर को हुब्बेलाल इंटर कॉलेज बालूगंज के सामने एक स्कूटी पर बैठी महिला के गले से लूटी थी. यही नहीं इन्होंने 16 सितंबर को निर्भय नगर रोड दयालबाग से स्कूटी पर पीछे सवार एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र भी लूटा था. दोनों ही मामले संबंधित थानों में पंजीकृत हैं. मोहसिन ने बताया कि मंगलसूत्र को उसने व सलमान ने एक राहगीर को बीमारी का बहाना बनाकर 20 हजार रुपये में बेच दिया था. इसमें से 13 हजार रुपये हमने खर्च कर दिए थे और 7 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं.
बाइक व स्कूटी भी की थी चोरी
सलमान ने बताया कि अपोच बाइक उसने व मोहसिन ने 23 सितंबर को बालूगंज में चेन की लूट की घटना में प्रयुक्त की थी जो उसके उसके साथी अलीशेर ने दी थी. स्कूटी के संबंध में अरबाज ने बताया कि यह स्कूटी उसने अलीशेर के साथ मिलकर 20 सितंबर को बालूगुंज मार्केट में मिसफिला होटल के सामने से चोरी की थी. इन्होंने बताया कि हम सब लोग लूट का माल शाहरुख व सलमान को दे देते हैं. ये लोग माल बेचकर हमें रुपये दे देते हैं.
- 28 September 2021 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- agra police
- Agra Police caught 4 chain snatchers and vehicle thieves...#agranews
- Agra today news
- Agra update news
- chain snatchers in agra
- Chain snatching in Agra
- crime in Agra
- rakanganj police agra
- vehicle thieves in agra