आगरालीक्स…(28 September 2021 Agra News) हाइवे पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सरियों से लदा ट्रक लूटा. चालक को दूसरी जगह फेंका. पुलिस को सर्विस रोड पर खाली मिला ट्रक….लाखों की सरियां गायब
आगरा मंडल के मथुरा क्षेत्र से हाईवे पर स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने सरियों से लदे एक ट्रक को लूट लिया. बदमाशों ने मारपीट कर ट्रक चालक को आगरा—फरह बार्डर पर छोड़ गए तो वहीं ट्रक से सरिया लूटकर उसे थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित हाइवे के सर्विस रोड पर छोड़ गए. पुलिस ने खाली ट्रक को बरामद कर लिया है. वहीं चालक को भी बरामद कर लिया है. पुलिस बदमाशों व सरियों की तलाश में लगी हुई है.
बताया जाता है कि नागपुर से दिल्ली के द्द्वारिका के लिए सरियां लेकर एक ट्रक कि चला था. ट्रक को बीरबल पुत्र हाकिम सिंह निवासी रामपुरा थाना बसैया मुरैना चला रहा था. बताया जाता है कि सोमवार रात को ट्रक हाईवे पर छाता पहुंचा था, तभी स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया. बदमाशों ने चालक बीरबल को पकड़ लिया और ट्रक को लेकर थाना गोविंदनगर के मसानी रोड पर पहुंचे. पुलिस के अनुसार यहां पर बदमाशों ने तीन घंटे के अंदर ट्रक से सभी सरियों को उतार लिया उसके बाद लुटेरे खाली ट्रक को थाना रिफाइनरी क्षेत्र के पास हाईवे की सर्विस रोड पर छोड़ गए. वहीं ट्रक चालक को बदमाश थाना फरह के गांव परखम के पास फेंक गए.
आज सुबह शौच को जा रहे ग्रामीणों ने चालक को देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस चालक को थाना फरह ले आई. पुलिस ने चालक से पूरी जानकारी ली और ट्रक की तलाश की. ट्रक हाइवे के सर्विस रोड से खाली मिला है. ट्रक में लदी लाखों रुपये की सरियां चोरी कर ले गए. पुलिस ने बदमाशों की तलाश और सरिया की बरामदगी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं.