Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Police conducted the last rites of Badan Singh, a rewarded crook of one lakh#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Police conducted the last rites of Badan Singh, a rewarded crook of one lakh#agranews

114

आगरालीक्स…(30 July 2021 Agra News) आगरा में एक लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह का शव 8 दिन तक रखा रहा, नहीं आया कोई परिजन. पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
आगरा के चिकित्सक अपहरणकांड के मुख्य आरोपी बदन सिंह का शुक्रवार को आगरा पुलिस ने ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार करा दिया. बदन सिंह का शव 8 दिन तक परिजनों के इंतजार में रखा रहा, अंत में जब कोई सामने नहीं आया तो पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया. बता दें कि चिकित्सक अपहरण कांड में मुख्य आरोपी बदन सिंह पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता का अपहरण हुआ था. इसमें मुख्य आरोपी बदन सिंह था. डॉक्टर को महिला से फोन पर बात कराकर उसे जाल में फंसवाया और फिर उसका अपहरण करके बीहड़ में ले गए. डॉक्टर को 31 घंटे बाद ही पुलिस ने मुक्त करा लिया था. इसके बाद पुलिस बदन सिंह की गिरफ्तारी के लिए जोरों से बीहड़ की खाक छान रही थी.

21 जुलाई को एनकाउंटर में किया ढेर
21 जुलाई को पुलिस की थाना जगनेर आगरा के कछपुरा क्षेत्र में आरोपी बदन सिंह के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में बदन सिंह को गोली लगी लगी और उसकी मौत हो गयी थी. पुलिस ने बदन सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को सुरक्षित रख लिया था लेकिन लगभग 8 दिन बीत जाने के बाद भी जब बदन सिंह का कोई भी परिजन शव को लेने नहीं आया तो आगरा पुलिस ने उसके अंतिम संस्कार करा दिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!