Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Heavy rain continues in Agra for 9 hours#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Heavy rain continues in Agra for 9 hours#agranews

146

आगरालीक्स…(30 July 2021 Agra News) आगरा में जोरदार बारिश हो रही है. ये आफत न बन जाए. आगरा में बारिश से एक बच्चे की मौत. हिमाचल में लैंडस्लाइड से नेशनल हाइवे तबाह, सैकड़ों लोग फंसे

शुक्रवार दोपहर से लगातार बारिश
आगरा में शुक्रवार दोपहर से लगातार बारिश हो रही है. कभी रिमझिम तो कभी झमाझम लेकिन बारिश लगातार जारी है. रात 9 बजे के बाद से तेज मूसलाधार बारिश हो रही है, जो अभी तक जारी है. बारिश से आगरा की सड़कों का बुरा हाल हो गया है. शहर के कॉलोनियों, गली—मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है. बीच सड़कों पर बारिश से गड्ढे हो गए हैं. एतमादपुर क्षेत्र के गांव नथोली में बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिर गई. इसके नीचे 3 बच्चे दब गये, जिसमें 1 की मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह से घायल हैं. घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. इधर आगरा में शाम से ही नेशनल हाइवे पर जाम लगा हुआ है. लोग घंटों बारिश के दौरान जाम से जूझते हुए नजर आए.

मथुरा—फिरोजाबाद में जोरदार बारिश
आगरा के साथ—साथ मथुरा और फिरोजाबाद में भी शुक्रवार दोपहर से जोरदार बारिश हो रही है. मथुरा में भी एक मकान के गिरने की सूचना है. घटना मथुरा के चौबियापाड़ा की है. तेज बारीश के चलते भरभराकर एक मकान गिर गया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. बारिश के चलते शहरी इलाकों में जलभराव हो गया है, सड़कें नहरों में तबदील हो गयी है.

हिमाचल में लैंड स्लाइट, अलर्ट
इधर आगरा ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में इस समय बारिश के कारण तबाही मची हुई है. शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई. यहां पहाड़ गिरने के चलते नेशनल हाइवे तबाह हो गया. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. यहां सैकड़ों लोग फंसे हुऐ हैं. कई घंटों से लंबा जाम लगा हुआ है. वहीं दूसरी ओर सि‍क्‍क‍िम के ममखोला में चल रही सिवोक-रंगपो रेल परियोजना पर बारिश ने कहर मचाया है. यहां बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई जिससे टनल में काम कर रहे मजदूर फंस गए और 8 मजदूर पानी के बहाव में बह गए. एक मजदूर की मौत हो गई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

error: Content is protected !!