आगरालीक्स..आगरा में हेलमेट को लेकर सख्ती का असर दिखाई दे रहा है, सोमवार को चौराहे से लेकर कॉलोनी में हेलमेट न पहनने वालों के चालान किए गए, इस दौरान रिकॉर्ड चार हजार चलाए हुए।
आगरा में सोमवार को चौराहे से लेकर पॉश कॉलोनी और बाजारों में बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों के चालान काटे गए, इस दौरान हेलमेट न पहनने वालों ने मोबाइल से बात कराने के लिए कहा तो उनसे मना कर दिया गया। एक दिन में रिकॉर्ड 4000 चालाए किए गए। इसी और सख्ती से अमल में लाया जाएगा।
@agrapolice ने दिनाँक 22/01/18 को बिना हैलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर 4054 चालान किए व रुपए 184400/- (एक लाख चौरासी हजार रुपए) शमन शुल्क वसूला। @Uppolice @upcoprahul @dgpup @amitpathak09 @igrangeagra @adgzoneagra @uptrafficpolice @Agratraffic
— AGRA POLICE (@agrapolice) January 23, 2018
पुलिस की हेलमेट मीट
आगरा में अलग ही तरह की मीट हो रही है, सुबह चौराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ एसएसपी मुलाकात करते हैं, हेलमेट पहने पुलिसकर्मियों को देख स्थानीय लोगों की सोच भी बदल रही है। इसके साथ ही हर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, इसमें भी स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है।
आगरा के एसएसपी अमित पाठक ने हेलमेट के लिए अभियान छेडा है, इसकी शुरूआत कलक्र्टेट से ही, यहां हेलमेट के बिना नो एंट्री कर दी है। अब हर थाना क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों के हेलमेट चेक किए जा रहे हैं। इसके लिए वे सुबह निकलते हैं, चौराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ हेलमेट मीट होती है, इसके बाद क्षेत्र में घूमते हैं। पुलिस कर्मियों को हेलमेट पहने देख स्थानीय लोगों की भी सोच बदल रही है।
सरकारी कार्यालय में हेलमेट के बिना प्रवेश नहीं
एसएसपी अमित पाठक ने सभी सरकारी कार्यालय में हेलमेट के बिना प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव रखा है, इसे धीरे धीरे अमल में लाया जा रहा है। इसके साथ ही चौराहों के आस पास अतिक्रमण हटा दिया गया है। यहां दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए अलग से पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
दोबारा अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी
आगरा में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया है लेकिन अगले दिन दोबारा अतिक्रमण हो जाता है। बुधवार को एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने थाना हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम द्वारा हटाए गए अतिक्रमण की सूची लेकर जांच की। यहां हरीपर्वत से मदिया कटरा रोड तक पैदल निरीक्षण किया, यहां जगह जगह अतिक्रमण है। नगर निगम द्वारा जिन दुकानों को हटा दिया गया था, वहां दोबारा अतिक्रमण हो गया है।
सडक पर पार्किंग, दी चेतावनी
हरीपर्वत से मदिरा कटरा रोड पर कई हॉस्पिटल और लैब हैं, यहां सडक पर पार्किंग से रोड पर जाम लग जाता है। इसे भी एसएसपी ने देखा। दोबारा से अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है, इसके बाद भी वे अतिक्रमण करते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
पुलिस लेगी स्थानीय लोगों की मदद
अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों की भी मदद लेगी, हर क्षेत्र में स्थानीय लोगों की एक टीम भी तैयार की जा रही है। इसकी मदद से पुलिस अतिक्रमण हटाएगी। चौराहे के आस पास अतिक्रमण दिखाई नहीं देगा।