Saturday , 20 June 2026
Home बिगलीक्स Firing in Agra College, 2 ex student arrested
बिगलीक्स

Firing in Agra College, 2 ex student arrested

156

आगरालीक्स… ..आगरा कॉलेज में फायरिंग कर दहशत फैलने वाले दो पूर्व छात्र अरेस्ट, इसमें से एक पूर्व छात्र नामजद है। पुलिस मुख्य आरोपी नवनीत यादव की तलाश में दबिश दे रही है।

आगरा कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव क्षितिज का समापन था, मुख्य अतिथि कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित समारोह से बाहर निकले। इसके बाद ही आधा दर्जन छात्र ग्राउंड में आ गए। उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, एक छात्रा बाल बाल बच गई, कई राउंड पफायरिंग से गंगाधर शास्त्री भवन में क्षितिज समारोह में शामिल छात्र छात्राएं दहशत में आ गए और भगदड मच गई। शिक्षक बाहर निकलकर आए तब तक फायरिंग करते हुए पूर्व छात्र रसायन विज्ञान विभाग की तरफ से गेट फलांकर भाग गए।
सीसीटीवी में कैद, पांच पर मुकदमा
कॉलेज में फायरिंग करने वाले पूर्व छात्र कैमरे में दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक कैमरा बंद होने से उनके अन्य साथियों का पता नहीं चला। कॉलेज प्रशासन ने पूर्व छात्र नवनीत यादव, एनएसयूआई का जिला कोआॅर्डिनेटर बिलाल सहित पांच छात्रों को चिन्हित कर थाना लोहामंडी में तहरीर दी, इन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर लोहामंडी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की तहरीर पर नवनीत यादव, मयंक चौधरी, बिलाल, शाहरुख और क्रिश सहित अन्य के खिलाफ 147, 148, 149, 504, 307 और सात सीएलए में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी छात्रों की तलाश किया जा रही है।
कॉलेज के शिक्षकों को धमकी, छात्राओं से छेडखानी
आगरा कॉलेज में आए दिन मारपीट हो रही है। पूर्व छात्र नवनीत यादव 16 जनवरी को कॉलेज के शिक्षकों को धमकी दे चुका है, आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके गुप्ता द्वारा थाना लोहामंडी में तहरीर दी गई थी, ये पूर्व छात्र कॉलेज में छात्राओं से छेडखानी भी करते हैं लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।इनके द्वारा पूर्व में भी आगरा कॉलेज में मारपीट की जा चुकी है, एक पूर्व प्राचार्य का आरोपियों को संरक्षण था इसलिए ये मारपीट कर भाग जाते थे और मुकदमा दर्ज नहीं होता था।

पुलिस ने दो को किया अरेस्ट
इस मामले में थाना लोहामंडी पुलिस ने आरोपी क्रिश और उसके साथी को अरेस्ट कर लिया है। नवनीत यादव, मयंक चौधरी, बिलाल, शाहरुख को पकडने के लिए दबिश दी जा रही हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 4 quintals of unclaimed khoa found at Agra Cantt; FSDA destroys it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर लावारिस मिला 4 कुंतल खोआ एफएसडीए ने कराया नष्ट....

बिगलीक्स

Agra Weather: Agra sweltering in the heat; temperature reached 40.6°C… Monsoon has not advanced for 11 days…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से तप रहा आगरा. 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान…मानसून 11 दिन...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian rat snake rescue from St. Peters College Staff Campus in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप,...

error: Content is protected !!