आगरालीक्स….. आगरा में हाईवे पर लूट कर धूम स्टाइल में पुलिस के सामने से बाइक से फरार होने वाले गैंगस्टर आलोक यादव पर 50 हजार रुपये का ईनाम।

आगरा दिल्ली हाईवे पर 11 जुलाई को दो घंटे में गैंगस्टर आलोक यादव ने तीन लूट की थी, गैंगस्टर को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। पल्सर से आया आलोक यादव अपाचे सवार पुलिस को चकमा देकर धूम स्टाइल में फरार हो गया, पुलिस उसे अरेस्ट करने के लिए दबिश दे रही है लेकिन आलोक यादव पकड़ा नहीं गया है।
समर्पण की आशंका पर दीवानी में चैकिंग
पुलिस को सूचना मिली थी कि आलोक यादव शनिवार को दीवानी में समर्पण के लिए आ सकता है। दीवानी में पुलिस तैनात कर दी गई, चैकिंग की गई लेकिन वह समर्पण के लिए नहीं आया।
50 हजार का ईनाम
गैंगस्टर आलोक यादव न्यू आगरा में रंगबाजी में दो लोगों को गोली मार चुका है, ट्रांस यमुना में एक ढाबे पर गोली चलाई थी। आलोक यादव पर 25 हजार का ईनाम था इसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है।