आगरालीक्स …आगरा में पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने घर पर मारा छापा, 50 लाख की दवाएं मिलीं, दवा कारोबारी ने 15 दिन पहले बदला था गोदाम, मित्तल मेडिकल स्टोर के नाम से थोक दवा बाजार में दुकान है, टीम जांच में जुटी हुई है।
आगरा के फव्वारा दवा बाजार में मनोज कुमार मित्तल का मित्तल मेडिकल स्टोर है, ये जेनेरिक दवाओं की सप्लाई करते हैं, मंगलवार को औषधि विभाग और पुलिस की टीम ने कमला नगर में एक घर में छापा मारा, यहां गोदाम में बडी मात्रा में जेनेरिक दवाएं मिली हैं। औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक जांच में जुटे हुए हैं, पूछताछ में सामने आया है कि यह गोदाम में 15 दिन पहले ही दवाएं रखी थी, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी गई। पंजीकरण में जिस जगह गोदाम दर्ज है, वहीं दवाओं का भंडार कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त अन्य जगह पर दवा का भंडार नहीं किया जा सकता है।