आगरालीक्स …आगरा की दीवानी में दिन दहाडे यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव हत्याकांड में पुलिस ने साक्ष्यों के अभाव और आरोपी की मौत होने पर जांच बंद कर दी है। इस मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
आगरा में 12 जून 2019 यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की ताबडतोड गोली मारकर हत्या कर दी थी, इस मामले के मुख्य आरोपी एडवोकेट मनीष शर्मा ने भी खुद को गोली मार ली थी, उनकी इलाज के बाद मौत हो गई। इस मामले में दर्ज मुकदमे में एडवोकेट मनीष शर्मा के साथ अधिवक्ता विनीत गोलेच्छा और मनीष बाबू शर्मा की पत्नी वंदना शर्मा नामजद थी, पुलिस को इन दोनों के खिलाफ भी पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला है। बहुचर्चित दरवेश हत्याकांड में मुख्य आरोपी मनीष बाबू शर्मा था। बार अध्यक्ष दरवेश यादव को गोली मारने के बाद उसने खुद को गोली मार ली थी।दरवेश के परिजनों का आरोप था कि हत्याकांड में मनीष की पत्नी और साथी वकील की अहम भूमिका थी। विवेचक और न्यू आगरा एसएचओ राजेश कुमार पांडेय ने जांच में कहा है कि सिर्फ मनीष शर्मा ही हत्यारोपी था। अन्य दो के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला।
एसएसपी बबलू कुमार का मीडिया से कहना है कि दरवेश हत्याकांड में मुख्य आरोपित की मौत और अन्य के खिलाफ साक्ष्य न मिलने को आधार बनाते हुए अंतिम आख्या लगा दी गई है।