आगरालीक्स ..आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों द्वारा रेस्टोरेंट और पुलिस से मारपीट में मुश्किल बढी, 15 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है।
15 सितंबर 2018 की रात को जूनियर डॉक्टर ने दिल्ली गेट स्थित अशोका बार एंड रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी दी थी। वह और उसके साथी मौजूद थे। रात 11:30 बजे खाने और पीने का ऑर्डर दिया। वेटर ने बार के बंद होने के समय का हवाला देकर ऑर्डर लेने से मना कर दिया। इस पर पहले वेटर को पीटा, फिर रेस्तरां में तोड़फोड़ की। हरीपर्वत थाने के दरोगा और सिपाही पहुंचे तो उन्हें भी पीटा और वर्दी फाड़ दी। घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों को लगभग 50 घंटे जेल में रहना पड़ा था। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल का कहना है कि जांच पूरी हो गई है, आरोप पत्र तैयार हो गया है, इस मामले में 17 गवाह हैं।
इन पर दर्ज हुआ था मुकदमा
वरुण, जैतुल, सचिन सुधांशु, सुनील, कुलकेश, क्रष्णकांत, आयुष कुमार, तुषार, अभिजीत, प्रत्यूष मिश्रा, अमित गौड, श्यामेंद्र पाठक, रीतेश, पवन कुमार।