आगरालीक्स.. आगरा में घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम लापता हो गई, वाटसएप ग्रुप पर बनाए गए डिजीटल वालेंटियर की मदद से वैष्णवी मिल गई।
आगरा के शमसाबाद में घर के बाहर खेल रही पांच साल की वैष्णवी गुरुवार दोपहर गायब हो गई, परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला, पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने पांच साल की वैष्णवी की तलाश के लिए वाटस एप ग्रुप पर बनाए गए डिजीटल वालेंटियर की मदद ली, ग्रुप पर वैष्णवी का फोटो भेजा।

रास्ता भटक गई थी वैष्णवी
पुलिस मासूम की तलाश कर रही थी, इस दौरान डिजीटल वालेंटियर ग्रुप की मदद से पता चला कि वैष्णवी भनपुरा गांव में सड़क किनारे बने एक अस्पताल के पास ट्यूबवेल पर है, पुलिस वहां पहुंच गई, वैष्णवी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जांच में सामने आया है कि वैष्णवी रास्त भटक गई थी इसलिए भनकपुरा गांव पहुंच गई।