आगरालीक्स ..आगरा के एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में बैडमिंटन, जिम और शूटिंग रेंज दो नवंबर से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद अगले चरण में स्वीमिंग पूल को छोडकर अन्य गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
आगरा में तीसरे चरण में 15 से 20 नवंबर के बीच स्वीमिंग पूल को छोडकर अन्य खेलकूद गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। मगर, बिना मास्क के स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। खिलाडी को अपने साथ सैनेटाइजर लाना होगा, सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। अपनी किट का सामान दूसरे खिलाडियों को नहीं देंगे। प्रैक्टिस खत्म होने के बाद खिलाडी स्टेडियम में नहीं रुक सकेंगे।