आगरालीक्स…आगरा में 50 हजार का इनामी पुलिस ने पकड़ा. 12 सालों से चल रहा था फरार. जानिए किस वारदात में था शामिल
आगरा की थाना एत्मादपुर पुलिस एवं एसओजी / सर्विलांस ने 50,000/- का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार किया है. पुलिस अभिरक्षा से भाग जाना के अभियोग में लगभग 12 वर्षों से फरार चल रहे 50,000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त सुनील पुत्र नगई सिंह को मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस से प्राप्त सटीक लोकेशन के आधार पर नियमानुसार दिल्ली के निगम बौद्ध घाट पार्किंग, थाना कश्मीरी गेट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2015 में रु0 2500/-, वर्ष 2018 में रु0 25,000/- तथा दिनांक 06.07.2026 को रु0 50,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी निर्गत था।
पकड़े गए आरोपी का नाम
सुनील पुत्र नगई सिंह हाल पता - मोहन गार्डन सैनिक विहार फेस-3 थाना नरौला नई दिल्ली, मूल पता - ग्राम निचुआ जलालपुर थाना कुचाये कोट जिला गोपालगंज बिहार ।