फिरोजाबादलीक्स…युवक को कोबरा सांप ने डंसा. घरवाले जिंदा सांप को डिब्बे में बंद लेकर पहुंच गए अस्पताल. समय पर इलाज से खतरे से बाहर युवक
फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर के शंकरपुर गांव में बुधवार को एक युवक को कोबरा सांप ने डस लिया. सांप के काटने से युवक की तबीयत खराब होने लगी. परिजन बिना देरी किए युवक को जिला अस्पताल ले गए. यहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वैक्सीन लगाई. समय से इलाज मिलने पर युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. उसका उपचार जारी है.सांप को डिब्बे में ले गए अस्पताल
युवक का नाम रामनिवास है. घर के पास ही उसे कोबरा ने डस लिया. परिजनों ने सावधानी से सांप को पकड़ लिया और उसे डिब्बे में बंद कर लिया और पहचान के लिए उसे भी जिला अस्पताल ले आए. डिब्बे में बंद सांप को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ जमा हो गई. डिब्बे में भी सांप फन फैलाए हुए था. चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर झाड़ फूंक के बजाय तुरंत मरीज को अस्पताल पहुंचाएं.