आगरालीक्स आगरा में परिजनों से नाराज होकर घर से बाहर चली आई युवती एक दुकान के बाहर रात को सो रही थी, आमलोग और समाजसेवी के टवीट के बाद पुलिस ने युवती को घर पहुंचाया.
आगरा में रविवार रात को एत्माद्दौला क्षेत्र के मोती महल में रविवार शाम को एक युवती दुकान के सामने रजाई ओड़कर सो रही थी। लोगों ने सोशल एक्टिविस्ट नरेश पारस को जानकारी दी। उन्होंने मोबाइल से युवती का फोटो खींचकर यूपी पुलिस के 112 के ट्विटर हैंडल पर टैग कर दिया । यूपी 112 की पीआरवी वहां पहुंच गईं। रात को इंस्पेक्टर एत्मादद्दौला पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने युवती से पूछताछ की।
चार दिन बाद घर पहुंची युवती
युवती ने पुलिस को अपना नाम प्रियंका बताया। घर का पता गोबर चौकी, ताजगंज बताया, उसके घर का पता करने के बाद पुलिस युवती को लेकर उसके घर पहुंची। परिजनों ने बताया कि युवती घर से नाराज होकर चार दिन पहले चली गई थी।