Monday , 16 February 2026
Home agraleaks Agra police investigating Agra Univ. student leaders beats up Agency project manager case
agraleaks

Agra police investigating Agra Univ. student leaders beats up Agency project manager case

univ 2
आगरालीक्स…….. डॉ भीमराव अंबेडकर विवि, आगरा में छात्र नेताओं ने एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर और विवि के कर्मचारी को दौडा दौडा कर पीटा। इस मामले में छात्र नेता राजन ठाकुर, प्रदीप कुमार, दीपक यादव और दीपक शर्मा और उनके चार पांच अन्य साथियों पर मारपीट और डायरी लूटने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में थाना न्यू आगरा में तहरीर दी गई है।
विवि का सत्र 2013 का परीक्षा कार्य माइंड लॉजिक एजेंसी कर रही है। अभी तक सभी मार्कशीट तैयार नहीं हो सकी हैं। विवि प्रशासन की हिदायत के बाद माइंड लॉजिक एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विष्णु प्रताप सिंह ने दो दिन पहले स्कूल आॅफ लाइफ साइंस स्थित कंप्यूटर सेंटर में मार्कशीट बनाने का काम शुरू किया था। उनके साथ विवि के कर्मचारी अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। विवि के पीआरओ डॉ मनोज श्रीवास्तव का आरोप है कि छात्र नेता राजन ठाकुर, दीपक शर्मा, प्रदीप कुमार, अनूप और ड्राइगन द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजर पर मार्कशीट में नंबर बढाने का दबाव बनाया जा रहा था। वे इसका विरोध कर रहे थे, रात को जब प्रोजेक्ट मैनेजर कंप्यूटर सेंटर से बाहर निकले तो छात्र नेताओं ने उन्हें घेर लिया और ​पीटने लगे। उन्हें बचाने के लिए अनूप श्रीवास्तव आए तो उनके साथ भी मारपीट की। इसी बीच एजेंसी के कर्मचारी भी आ गए, लेकिन तब तक छात्र नेता भाग गए। इस मामले में आरोपी छात्र नेताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है।
ब्लीडिंग होने पर भर्ती
प्रोजेक्ट मैनेजर विष्णु प्रताप सिंह के पिटाई लगाने से पेट में चोट आई है, ब्लीडिंग भी हुई है, इसके बाद आईसीयू में भर्ती किया गया है। सीओ एके सिंह को विवि प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी है और पुलिस फोर्स पहुंच चुका है
छात्र नेता कर रहे दलाली
विवि के अधिकांश छात्र नेता दलाली कर रहे हैं। मार्कशीट से लेकर नंबर बढाने के लिए 500 से एक हजार रुपये लिए जा रहे हैं। इसके बाद अपनी दहशत दिखाकर काम कराया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!