Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra police may lodge fire in Chudail cuts hair of women rumours after death on 65 year old women
बिगलीक्स

Agra police may lodge fire in Chudail cuts hair of women rumours after death on 65 year old women

151

आगरालीक्स …आगरा में चोटी कटने की अफवाह पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे का कहना है कि चोटी कटने की अफवाह पफैलाई जा रही है। ऐसे लोगों को पुलिस चिन्हित कर रही है, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
आगरा में चोटी काटने वाली चुडैल समझकर 65 वर्षीय महिला की हत्या के बाद आगरा पुलिस एक्शन में आ गई है। एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने सीओ और पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि कोई भी मामला सामने आने पर खुद मौके पर जाएं और पूरी पड़ताल करें। अगर कहीं कोई अफवाह फैलाया पाया जाता है, तो उसके खिलाफ केस दर्ज करें। ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। एलआईयू को भी अलर्ट कर दिया गया है। ग्राम सुरक्षा समितियों से अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
2 अगस्त को बुजुर्ग महिला की पीट पीट कर हत्या
. आगरा में महिलाओं की चोटी काटने वाली चुडैल समझ कर महिला की पीट पीट कर हत्या, महिला की हत्या से दहशत, तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
आगरा सहित यूपी, दिल्ली, हरियाणा में रात को महिलाओं के बाल काटने की घटनाएं हो रही हैं। इसे बुरा साया और चुडैल की हरकत माना जा रहा है। ऐसे में बुधवार को आगरा के डौकी के गांव मगठई में 65 वर्षीय विधवा महिलाओं की ग्रामीणों ने चुडैल समझकर पीट पीट कर हत्या कर दी। यहां मंगलवार रात को 62 वर्षीय मान देवी रात को शौच के लिए गईं थी। घने अंधेरे में वह भटक गईं और बघेल समाज की बस्ती में पहुंच गईं। यहां चारपाई पर एक लडकी सो रही थी। उसकी नींद टूट गई और अचानक सफेद साड़ी में एक महिला को सामने देख युवती ने शोर मचा दिया। बस्ती के लोग निकल आए। उन्होंने महिला को चुड़ैल समझ पीटना शुरू कर दिया।
चुडैल चुडैल और पीट पीट कर किया अधमरा
महिला चिल्लाकर अपनी पहचान बताती रही लेकिन किसी ने नही सुनी। काफी देर के बाद कुछ लोगों ने महिला को पहचान लिया। तब तक महिला बुरी तरह घायल हो चुकी थी। इसके बाद गाँव के लोग महिला को उसके घर छोड़ गए। यहां गुस्साए परिजनों से काफी बहस हुई, लेकिन मान देवी की हालत ठीक नही थी। आनन फानन में परिवार के लोग उसे आगरा के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्रारम्भिक इलाज के बाद महिला को घर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गाँव में दहशत और तनाव का माहौल है।

कई गांवों में डंडे लेकर रात को पहरा दे रहे लोग
इधर मथुरा में भी महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे ऊपरी साया बता रहा है तो कोई किसी की करतूत। कुछ लोग मनोरोग होने की बात कह रहे हैं। आलम यह है कि कई गाँवों में लोग रात को घरों के बाहर लाठी-डंडे हाथ में लेकर पहरा दे रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!