आगरालीक्स… विश्व में सबसे सडक दुर्घटना में मौत के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है, आगरा की युवा पीढी इन असामयिक मौतों को कम कर सकती है, इसके लिए सेंट पीटर्स कॉलेज में बोन एंड ज्वाइंट वीक के तहत कार्यशाला आयोजित की गई।
बुधवार को सेंट पीटर्स में आयोजित कार्यशाला में डॉ एके गुप्ता ने फस्र्ट एड, डॉ अनुपम गुप्ता ने सडक सुरक्षा, डॉ विपुल अग्रवाल ने सीपीआर और डॉ अमित अग्रवाल ने क्विज के माध्यम से सडक दुर्घटना की रोकथाम के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। सेंट पीटर्स के प्रिंसिपल फादर पॉल थानेकल ने बताया कि सोसायटी की पहल से प्रभावित होकर उन्होंने एक पुस्तक लिखी है और इसे कोर्स में भी शामिल कराया है।
आगरा आॅर्थोपेडिक सोसायटी के अध्यक्ष डॉ अशोक विज ने बताया कि चार अगस्त को बोन एंड ज्वाइंट डे है, इसके उपलक्ष्य में इंडियन आॅर्थोपेडिक सोसायटी द्वारा एक सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में आगरा के अस्थि रोग विशेषज्ञ 30 जुलाई से छह अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान सचिव डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ एके गुप्ता , डॉ अनूपम गुप्ता मौजूद रहे।

ये होंगे कार्यक्रम
एक अगस्त को सेंट एंथनीज, दो अगस्त को सेंट पीटर्स, तीन अगस्त को डीपीएस और छह अगस्त को सेंट पैट्रिक्स में सडक दुर्घटना के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा गरीब मरीजों की फ्री सर्जरी की जाएगी
चार अगस्त को हरी पर्वत, सांई की तकिया और बिजली घर चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम
छह अगस्त को स्टेडियम से सेंट पीटर्स तक जागरूकता रैली