आगरालीक्स .(Agra News 16th May).आगरा में पुलिस का कोठी में छापा, 16 जुआरी पकडे, पुलिस पूछताछ में जुटी।
आगरा में पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में रविवार को एक कोठी में छापा मारा। पुलिस को कोठी में जुआ खेलने की सूचना मिली थी, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस फोर्स ने कोठी को घेर लिया। पुलिस के छापा मारते ही भगदड मच गई, पुलिस ने 16 लोगों को पकडा है, इनके पास से ताश के पत्ते और कैश मिला है। पुलिस कोठी से पकडे गए जुआरियों से पूछताछ कर रही है।
16 जुआरी और कैश जब्त
पुलिस पफोर्स ने कोठी को घेरने के बाद कार्रवाई की, जिससे कोई भाग न सके। पुलिस को देख जुआ खेल रहे युवक भागने लगे। पुलिस ने सभी को पकड लिया, बडी संख्या में जुआरियों के पकडे जाने पर स्थानीय लोगों की भीड लग गई। पुलिस ने 16 जुआरियों को अरेस्ट करने के साथ ही एक लाख से कम कैश जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोठी से पकडे गए जुआरियों से पूछताछ की जा रही है।