आगरालीक्स..(Agra News 16th May) आगरा सहित यूपी के स्कूलों में गर्मियों की छुटटी नहीं होगी, 20 मई से आनलाइन क्लासेज शुरू हो जाएंगी। हर साल 20 मई से गर्मियों की छुटटी हो जातीं थी। मगर, इस बार कोरोना की दूसरी लहर के चलते स्कूल बंद रहे हैं, इसी को गर्मियों की छुटटी मानते हुए 20 मई से आनलाइन क्लासेज शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आदेश जारी किए हैं, इसमें कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल में स्कूल बंद कर दिए गए थे,इसी को ग्रीष्मावकाश माना जाए और 20 मई से स्कूल और विवि में आनलाइन क्लासेज शुरू कर दी जाएं। इस बार 20 मई से गर्मियों की छुटटी नहीं होगी, स्कूलों में आनलाइन क्लासेज चलेंगी।
संक्रमण ज्यादा होने पर डीएम लें निर्णय
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का कहना है कि किसी जिले में कोरोना का संक्रमण अधिक हो, वहां के डीएम आनलाइन क्लासेज बंद रखने पर निर्णय ले सकते हैं।