आगरालीक्स.. आगरा के कश्मीरी बाजार में मारे गए छापे में 32 युवतियां और 11 ग्राहक पकडे गए, युवतियों ने आरोप लगाए कि पुलिस कर्मी उनके अडडों पर आते थे, उनसे रुपये लेकर जाते हैं, युवतियों ने थाने में हंगामा किया और पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई कर दी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को गुडिया संस्था द्वारा कश्मीरी बाजार में देह व्यापार की सूचना पर दोपहर तीन बजे डीएम एनजी रवि कुमार और एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर छापा मारा गया। गुड़िया संस्था के सदस्यों के साथ कुछ सिपाहियों को सादा कपड़ों में ग्राहक बनाकर इन अड्डों पर भेजा। सात अडडों पर पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर पहुंचे थे, वहां से संचालिका सहित 32 युवतियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनके साथ 11 ग्राहक भी अरेस्ट किए।
पुलिस कर्मियों पर युवतियों ने लगाए आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थाना कोतवाली में युवतियों ने पुलिस कर्मियों पर कोठे पर आने और उनसे रुपये लेने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। युवतियों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की कर दी, उनके साथ हाथापाई भी हो गई। युवतियों ने थाने में चार घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान कभी वे डांस करतीं तो कभी पुलिसकर्मियों को गाली देतीं। कई बार उन्होंने थाने में रखे सामान में तोड़फोड़ भी की। सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर का कहना है कि युवतियों से जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी, उन्हें नारी निकेतन भेजा जाएगा। संचालिकाओं को जेल भेजा जाएगा।
11 युवतियों को बंधक बनाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
छापे में 32 युवतियां और संचालिका पकड़ी थीं। इनसे कोतवाली थाने में पुलिस ने पूछताछ की। 11 युवतियों को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। युवतियां असोम, पश्चिम बंगाल और मेरठ के साथ आगरा की भी थीं। इनमें से एक महिला के साथ तीन वर्ष की बेटी भी थी। इन सभी को नारी संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
इन ग्राहकों को किया अरेस्ट
ग्वालियर निवासी सुमित, खेमराज, खेरागढ़ निवासी अभिषेक, नरायच निवासी नीरज, शाहगंज निवासी मीनू, अलवर निवासी दिलीप कुमार, सदर निवासी सुमित, प्रतापपुरा निवासी करन, जगदीशपुरा निवासी संतोष, धर्मेद्र, कोतवाली निवासी सचिन।