आगरालीक्स …पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का 66 की उम्र में निधन हो गया, इसी महीने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हुआ है। आगरा में भी अरुण जेटली आए, वित्त मंत्री रहते हुए भाजपा के विधायक स्वर्गीय जगन प्रसाद गर्ग ने उनके खिलापफ मोर्चा खोल दिया था और पीएम नरेंद्र मोदी से अपने ही पार्टी के वित्त मंत्री अरुण जेटली को हटाने की मांग की थी।
मार्च 2016 में सर्राफ़ा व्यापारियों की हड़ताल चल रही थी और उसी दौरान विधायक जगन प्रसाद ने बजट में एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ाए जाने के फैसले को गलत करार देते हुए वित्त मंत्री की सोच और फ़ैसले लेने के तरीक़े को ग़लत करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह दिल्ली जाकर पीएम से वित्तमंत्री को हटाने की मांग करेंगे।
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 9 अगस्त से एम्स के आइसीयू में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। अरुण जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। बीमारी की वजह से वे 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं हुए। अरुण जेटली का 14 मई 2018 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। इसके लिए उन्होंने अप्रैल, 2018 की शुरुआत से ही मंत्रालय आना बंद कर दिया था। इस दौरान पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालते रहे।