आगरालीक्स ….आगरा में पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांश चौधरी को पकड़ने के लिए पंजाबी समाज द्वारा दिया गया अल्टीमेटम खत्म हो गया है। 25 हजार का इनाम है, कुर्की पूर्व नोटिस के लिए सोमवार को कोर्ट में पुलिस प्रार्थना पत्र देगी।
आगरा में 15 अप्रैल की रात को अपनी बेटी को कार से लेकर घर पहुंचे जूता कारोबारी पर पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी ने कार चढ़ाने की कोशिश की थी। जूता कारोबारी ने मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही आरोप लगाए हैं कि काफी समय से पूर्व मंत्री का नाती दिव्यांश चौधरी उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। इस मामले में पूर्व मंत्री द्वारा नाती के पक्ष में बयान देने के बाद मामला तूल पकड़ गया। जूता कारोबारी के समर्थन में पंजाबी समाज ने दिव्यांश चौधरी को पकड़ने के लिए पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था, यह अल्टीमेटम शनिवार को खत्म हो गया लेकिन अभी तक दिव्यांश चौधरी पकड़ा नहीं गया है।
कुर्की पूर्व प्रार्थना देगी पुलिस
पुलिस दिव्यांशी चौधरी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है, अब इस मामले में सोमवार को पुलिस कोर्ट में कुर्की पूर्व नोटिस के लिए प्रार्थना पत्र देगी।