आगरालीक्स… आगरा में चुनाव के चलते सीमा पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है, कैश ले जाने पर पूछताछ की जा रही है। आगरा में सात मई को मतदान होना है इसके लिए पुलिस चेकिंग बढ़ा दी गई है।
crossorigin=”anonymous”>
आगरा में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है, इसके लिए आगरा की सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। सुबह से ही पुलिस टीम बैरियर पर तैनात रहती हैं और हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। वाहनों में कैश सहित अन्य सामान की जांच की जा रही है।
कैश ले जाने पर दिखाने होंगे दस्तावेज
चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में कैश मिलता है तो उसके दस्तावेज भी दिखाने होंगे, ऐसा न करने पर कैश जब्त कर लिया जाएगा और संबंधित विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।