आगरालीक्स …आगरा में एक थी सोनी, पंजाब पुलिस अकादमी में आठ महीने प्रशिक्षण लिया, चर्तित केस का खुलासा किया, आगरा पुलिस के डॉग स्क्वाइड की स्निफर डॉग सोनी की बुखार ने जान ले ली, पढिए सोनी के बारे में, सोनी की मदद से पुलिस ने चर्तित मामलों के खुलासे किए। उसकी मौत के बाद सोनी के शव को गुलाबों के पफूलों में रखकर पुलिस लाइन में दफनाया गया।
आगरा पुलिस के डॉग स्क्वाइड में छह स्निफर डॉग थे, सोनी के अलावा नीलिमा, लेक्सी और इलेक्सी हैं। सोनी को बुखार आ गया, उसे मथुरा वेटरनी कॉलेज ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके शव को पुलिस लाइन में दफना दिया गया।
4 अप्रैल 2007 को हुई पैदा
सोनी का जन्म चार अप्रैल 2007 को हुआ था, लेब्राडोर सोनी ने 13 फरवरी से 14 अक्टूबर तक महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी में मानव गंध का प्रशिक्षण लिया, इसके बाद वह आगरा पुलिस के डॉग स्क्वाइड में शामिल हो गई।
कई खुलासे किए
आगरा न्यू आगरा थाने में कमला नगर में व्यापारी के घर डकैती की सूचना के बाद मौका ए वारदात पर भेजी गई सोनी घर में उस जगह जाकर बैठ गई थी जहां लूटे बताए गए जेवरात रखे थे। बाद में खुलासा हुआ था कि लूट नहीं हुई थी बल्कि नौकरानी ने लूट का नाटक किया था। उसने ही जेवरात अलमारी के ऊपर रखे थे। इसके साथ ही खेरागढ, बाह, मलपुरा, शाहगंज, खंदौली, न्यू आगरा में कई खुलासे किए।