आगरालीक्स …आगरा में दिनदहाड़े कार ओवरटेक कर 200 किलोग्राम चांदी लूटने वाले बदमाश पुलिस ने पकड़े, बड़े गैंग ने की थी लूट।
आगरा में 19 जनवरी को साईं नाथ कोरियर कंपनी की वैन 200 किलोग्राम चांदी लेकर जा रही थी, ग्वालियर रोड पर कोरियर कंपनी की वैन को कार सवारों ने ओवरटेक किया। वैन को रोकने के बाद 200 किलोग्राम चांदी अपनी कार में रखकर फरार हो गए। दिनदहाड़े चांदी लूट के खुलासे के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गईं थी।

दिल्ली और गुरुग्राम से दबोच बदमाश
200 किलोग्राम लूट कर भागते बदमाशों की कार का नंबर पुलिस को सीसीटीवी की मदद से मिल गया था, इसके बाद पुलिस ने जांच की। पुलिस ने दिल्ली और गुरुग्राम से पांच बदमाशों को पकड़ लिया। उनके अन्य साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।
तीन कार से आए थे बदमाश
पुलिस जांच में सामने आया है कि चांदी लूट की वारदात हरियाणा गैंग ने की थी, बदमाश तीन गाड़ियों से आगरा आए थे और लूट की थी। पुलिस बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही चांदी लूट का खुलासा हो सकता है।