आगरालीक्स..आगरा में बैंकों में सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं, दीपावली पर वारदात की रोकथाम के लिए एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन में बैंक परिसर और बाहर चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। लोगों को बैंक से पैसे निकालते समय सतर्क रहने के लिए आगाह किया जा रहा है।