Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Police announce reward of Rs 10K for untraceable Dr Amit Tandon
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Police announce reward of Rs 10K for untraceable Dr Amit Tandon

125

आगरालीक्स.. आगरा के डॉ अमित टंडन पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित, एसएसपी बबलू कुमार ने जानलेवा हमले में गायब चल रहे मुख्य आरोपी डॉक्टर पर घोषित किया ईनाम, यह आगरा के डॉक्टर को ईनाम घोषित करने का सालों बाद पहला मामला आया है।

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में 6 सितंबर को डॉक्टर अनुराग टंडन पर हमला हुआ था। घटना में पहले पुलिस को सेट किया गया था। पूर्व विवेचक अनिल कुमार ने धारा 307 हटा दी थी। डॉक्टर वैशाली टंडन का नाम मुकदमे से निकाल दिया था। जानकारी के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की थी। विवेचक को लाइन हाजिर किया गया था। लापरवाही के आरोप में तत्कालीन इंस्पेक्टर हरीपर्वत प्रवीण मान को भी हटाया गया था।
जेल भेजा कर्मचारी राहुल
पुलिस ने आरोपित राहुल को अमहदाबाद से अरेस्ट किया है, कर्मचारी राहुल के बयान ने पुलिस को हैरानी में डाल दिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसे डेढ़ करोड़ रुपये का प्रलोभन दिया गया था। उससे कहा गया था कि वह अपने बयान में यह बोलेगा कि सरिया से प्रहार उसने किया था। ऐसा करने पर उसकी जमानत पर पूरा खर्चा वह उठाएंगे। उसे आजीवन वेतन दिया जाएगा। डेढ़ करोड़ रुपये और दिए जाएंगे। वह घबरा गया। उसने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था।
उधर, विवेचक अमित कुमार ने डॉक्टर अनुराग टंडन के बयान दर्ज किए। पूर्व विवेचक ने उनके बयानों में भी हेराफेरी कर दी थी। डॉक्टर अनुराग ने अपने बयान में कहा है कि डॉक्टर अमित ने सरिया मारी थी। डॉक्टर वैशाली और राहुल ने उनके हाथ पकड़ लिए थे। उन्होंने अपने बयान में उमाशंकर और दिनेश यादव के नाम भी लिए। दोनों के नाम मुकदमे में भी हैं। उनका आरोप है कि उनके परिवार में रार की मुख्य वजह ये दोनों लोग हैं। उनके भाई को भी इन्होंने ही भड़काया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

error: Content is protected !!